केदला. स्थानीय केदला नगर में गणेश पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. पूजा कमेटी की ओर से भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गयी.
आकर्षक ढंग से सजाये गये पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ हैं. पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंडप पहुंच कर भगवान गणेश के दर्शन कर रहे हैं और सुख, शांति व समृद्धि की कामना कर रहे हैं. दर्शन व पूजा के लिए मंडप में श्रद्धालुओं की कतार लग रही है. गणेश महोत्सव को लेकर पूरे केदला नगर में उत्सव का माहौल बना हुआ है.
