आचार संहिता उल्लंघन मामले में जेएलकेएम के प्रत्याशियों पर प्राथमिकी

आचार संहिता उल्लंघन मामले में जेएलकेएम के प्रत्याशियों पर प्राथमिकी

रामगढ़. नगरपालिका आम निर्वाचन के तहत आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में राजनीतिक दल झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा व नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. राज्य निर्वाचन आयोग झारखंड ने गैर दलीय चुनाव कराने की जानकारी दी थी. नगरपालिका आम निर्वाचन को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है. यह चुनाव पूर्णतः गैर दलीय है. इसके बावजूद जेएलकेएम दल ने अपने लेटर पैड के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति व प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी के नाम की घोषणा की. इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया गया है. गौरतलब हो कि सहायक निर्वाची पदाधिकारी नगर परिषद सह श्रम अधीक्षक, रामगढ़ ने थाना प्रभारी को पत्र भेज कर प्राथमिकी दर्ज करने को कहा था. पत्र में जेएलकेएम के जिलाध्यक्ष देवानंद कुमार महतो, संतोष कुमार महतो व रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी अनीता कुमारी, वार्ड 27 हुहुआ सहित अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की बात कही गयी है. रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >