टीचर नीड असिसमेंट परीक्षा में 2861 शिक्षक शामिल

टीचर नीड असिसमेंट परीक्षा में 2861 शिक्षक शामिल

रामगढ़. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देश पर बुधवार को रामगढ़ जिले में टीचर नीड असिसमेंट (टीएनए) परीक्षा का आयोजन किया गया. यह परीक्षा जिले के विभिन्न केंद्रों पर तीसरे चरण के तहत संपन्न हुई. इसमें कुल 2861 शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए. यह परीक्षा रामगढ़ जिला के एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय गोला, उत्क्रमित प्लस टू उच्च चटाक दुलमी, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चितरपुर, मध्य विद्यालय मांडू, एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय पतरातू, मध्य विद्यालय ब्लॉक परिसर रामगढ़ में हुई. परीक्षा को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने मांडू प्रखंड व रामगढ़ प्रखंड, जिला शिक्षा अधीक्षक संजीत कुमार ने एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय गोला, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नलिनी रंजन ने एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय पतरातू परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया. जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने कहा कि टीएनए परीक्षा के माध्यम से शिक्षक अपने आप व बुनियादी शिक्षा को निखार पायेंगे. जिला शिक्षा अधीक्षक संजीत कुमार ने कहा कि टीचर नीड असिसमेंट परीक्षा शिक्षकों के क्षमता निर्माण के लिए एक महत्वपूर्ण और संगठित पहल है. एडीपीओ नलिनी रंजन ने कहा कि नयी शिक्षा नीति के तहत सभी शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण के साथ जोड़ा जा रहा है. उच्च प्राथमिक व सभी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत 2861 शिक्षक टीएनए परीक्षा में शामिल हो रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >