ममता ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री बघेल से की मुलाकात

ममता ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री बघेल से की मुलाकात

गोला. झारखंड विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए राज्य के कई विधायक जोर लगा रहे हैं. इसमें रामगढ़ की नव निर्वाचित विधायक ममता देवी भी पीछे नहीं हैं. वह भी लगातार कांग्रेस पार्टी के नेताओं से मिल कर मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए जोर लगा रही हैं. वह मंगलवार को भिलाई पहुंची. यहां उन्होंने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके आवास में मुलाकात की. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल का स्वागत किया. श्री बघेल ने ममता देवी को रामगढ़ विधानसभा सीट से जीत हासिल करने पर मिठाई खिलाकर शुभकामना दी. अनुमान लगाया जा रहा है कि ममता देवी भी मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से संपर्क कर रही हैं. इस बार वह झारखंड विधानसभा में मंत्रिमंडल में जगह चाहती हैं. इससे पूर्व, वह कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मिल चुकी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >