नेपाल की बाढ़ ने बदला शिक्षक दिवस का रंग... भुरकुंडा के स्कूल में उत्सव नहीं, सेवा और संवेदना को मिली प्राथमिकता

भुरकुंडा के एला एंगलाइज स्कूल ने शिक्षक दिवस पर भव्य आयोजन के बजाय नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत कोष जुटाकर मानवता की मिसाल पेश की।

भुरकुंडा. एला एंगलाइज सीनियर सेकेंडरी विद्यालय भुरकुंडा में नेपाल में आयी भीषण बाढ़ के पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए शिक्षक दिवस सादगी से मनाया गया. इस बार विद्यालय में कोई भव्य आयोजन नहीं किया गया, बल्कि पीड़ितों की सहायता के लिए राहत कोष में योगदान देने का निर्णय लिया गया.

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की गयी. कार्यक्रम का संचालन नमन सोनी ने किया. विद्यालय सचिव डॉ गजाधर महतो प्रभाकर ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में सेवा और मानवता की भावना विकसित करना भी है.

प्रशासक संजय कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों ने उत्सव के बजाय मानवीय संवेदना को प्राथमिकता दी है. प्राचार्य विजयंत कुमार ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के चरित्र, संस्कार और भविष्य को उचित दिशा देने का कार्य करते हैं. उन्होंने कहा कि पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए शिक्षक दिवस मनाना विद्यालय की मानवीय संवेदनशीलता का परिचायक है.

मौके पर केजी की प्राचार्या अंजू पटेल, उपप्राचार्य धर्मेश सोनी, जय किशोर प्रसाद महतो, सिद्धार्थ कुमार समेत सभी शिक्षक, हेड बॉय हर्ष राज पासवान, हेड गर्ल स्नेहा कुमारी सिंह और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मोहम्मद इस्लाम

मोहम्मद इस्लाम वर्ष 2008 से प्रभात खबर से जुड़े हैं. वह पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. समाचार संकलन के दौरान जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, सामाजिक गतिविधियों तथा क्षेत्रीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए प्रयासरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >