रामगढ़ के गोबरदरहा में हाथियों का हमला, एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला

रामगढ़ के गोबरदरहा इलाके में जंगली हाथियों ने एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. प्रशासन ने अलर्ट जारी कर सतर्क रहने की अपील की है.

भागीरथ महतो की रिपोर्ट

रामगढ़: रामगढ़ के गोबरदरहा इलाके में जंगली हाथियों ने एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला. मृतक महुआटांड़ निवासी बताया जा रहा है. घटना आज की है, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है. आसपास के गांवों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि हाथियों के झुंड के पास न जाएं. सुबह-शाम और रात के समय जंगल या खेतों की ओर जाने से बचें. फोटो या वीडियो बनाने के लिए नजदीक जाने से भी परहेज करें.

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

कुछ दिन पहले गोला प्रखंड के कोरांबे गांव के गुंदलीखरैय टोला में सिल्ली प्रखंड के सेहदा निवासी बालो देवी (48 वर्ष, पति सदानंद महतो) की हाथियों के हमले में मौत हुई थी. वहीं रजरप्पा थाना क्षेत्र के बड़कीपोना और आसपास के इलाकों में भी हाथियों के हमले में डाड़ीटुंगरी की धानो देवी (41 वर्ष, पति फुलेश्वर महतो) तथा जान्हें गांव की सबीना खातून (60 वर्ष) की जान जा चुकी है.

लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है.



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शेखर सुमन

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >