बरघुटूवा में रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत

बासल थाना क्षेत्र के बरघुटुवा में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 66 वर्षीय महिला बालो देवी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है।

भुरकुंडा: बासल थाना क्षेत्र के बरघुटुवा उरांव टोला में बुधवार को ट्रैक्टर की चपेट में आकर स्थानीय निवासी स्व महावीर करमाली की पत्नी बालो देवी (66) की मौत हो गयी. वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, बरघुटुवा के उरांव टोला का रोशन उरांव बुधवार की सुबह ट्रैक्टर लेकर अपने खेत को जोतने के लिए जा रहा था.

इसी दौरान घर के बाहर बैठी बालो देवी को व एक अन्य को ट्रैक्टर ने अनियंत्रित होकर चपेट में ले लिया. घटना इतनी भयावह थी कि बालो की मौके पर ही मौत हो गयी. दूसरे घायल व्यक्ति विनोद करमाली का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही बासल थाना पुलिस मौके पर पहुंची.

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. साथ ही ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. पुलिस ने ट्रैक्टर चालक रोशन उरांव को भी हिरासत में ले लिया. घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है.

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है. बालो देवी गांवों में घूम-घूमकर चूड़ी बेचने का काम करती थी. रोशन के चचेरे भाई ने एक महीना पहले ही ट्रैक्टर खरीदा था.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md islam

मोहम्मद इस्लाम वर्ष 2008 से प्रभात खबर से जुड़े हैं. वह पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. समाचार संकलन के दौरान जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, सामाजिक गतिविधियों तथा क्षेत्रीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए प्रयासरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >