रेल इंजन के कपलिंग में फंसकर एक की मौत

रेल इंजन के कपलिंग में फंसकर एक की मौत

पतरातू. टोकीसूद ब्लॉक सेक्शन किलोमीटर 123/35 के समीप शक्तिपुंज एक्सप्रेस की इंजन की चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी. बताया जाता है कि रेलवे ट्रैक पार करने के क्रम में वह इंजन की चपेट में आ गया. वह इंजन के कपलिंग में फंस गया था. घटना शनिवार दोपहर डेढ़ बजे की है. सूचना के बाद आरपीएफ व स्थानीय लोगों ने शव को बाहर निकाला. शव निकालने के बाद 2.50 बजे शक्तिपुंज एक्सप्रेस को रवाना किया गया. सूचना मिलने पर धनबाद के अवर मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार भी पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >