बैकवर्ड क्लास एसोसिएशन को मजबूत बनाने पर विमर्श

बरका-सयाल के बैकवर्ड क्लास कोल इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक सयाल पंचायत भवन में हुई.

18बीएचयू0007-बैठक में शामिल लोग. उरीमारी. बरका-सयाल के बैकवर्ड क्लास कोल इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक सयाल पंचायत भवन में हुई. बैठक की अध्यक्षता बरका-सयाल क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष निर्मल साव ने की. बैठक में संगठन की मजबूती व विस्तार पर चर्चा की गयी. वक्ताओं ने ओबीसी वर्ग के हितों की रक्षा, कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान व सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए संगठन की भूमिका पर विमर्श किया. कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक शाखा के सदस्य को अपनी जिम्मेदारी निभाने की जरूरत है. सभी ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया. निर्णय हुआ कि जल्द ही प्रत्येक शाखा कमेटी का पुनर्गठन किया जायेगा, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आ सके. क्षेत्रीय अध्यक्ष निर्मल साव ने कहा कि संगठन का उद्देश्य सिर्फ कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा करना ही नहीं है, बल्कि उन्हें सामाजिक, शैक्षिक व सांस्कृतिक रूप से भी सशक्त बनाना है. उन्होंने युवाओं व नये सदस्यों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जुड़ें. बैठक में रूस्तम सोहराब, महावीर प्रसाद, दयाशंकर यादव, तुलसी साव, अर्जुन साव, सत्येंद्र यादव, नकुल प्रजापति, रामनारायण प्रसाद, गुर्जर ठाकुर, निवास यादव, संजय प्रसाद यादव, लखन कुमार, हरिशंकर राय, संतोष कुमार प्रजापति, राजेंद्र राम, लालो महतो उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >