पृथ्वी दिवस पर सतत विकास की प्रतिबद्धता जतायी

पृथ्वी दिवस पर सतत विकास की प्रतिबद्धता जतायी

रामगढ़. बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग लिमिटेड ने पृथ्वी दिवस के अवसर पर सस्टेनेबिलिटी के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया है. इस मौके पर कंपनी द्वारा एचएएसपी परिसर में बच्चों ने सस्टेनेबिलिटी से जुड़े मुद्दों पर एक आकर्षक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया. इस अवसर पर बीएफसीएल के निदेशक गौरव बुधिया ने कहा कि सस्टेनेबिलिटी केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति एक वादा है. एक जिम्मेदार विनिर्माण संगठन के रूप में औद्योगिक विकास और पर्यावरण संरक्षण साथ-साथ चलना हमारी प्रतिबद्धता है. हम अपने कैप्टिव पावर प्लांट के माध्यम से नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग करते हुए तथा अपशिष्ट को ऊर्जा में परिवर्तित कर चुनौतियों को सतत प्रगति के अवसरों में बदल रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >