जिला कल्याण विभाग के कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा

रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज ने जिला कल्याण विभाग की योजनाओं और बैंक सलाहकार समिति की बैठक में लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

रामगढ़. जिला कल्याण कार्यालय द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा को लेकर उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक हुई. बैठक में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत 22 मामलों की समीक्षा की गई, जिस पर उपायुक्त ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. एफआरए से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने एक सप्ताह के भीतर सभी लंबित मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया. उन्होंने प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति के लंबित मामलों को पोर्टल पर अपलोड करने व पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति से संबंधित कार्यों में आवश्यक प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. साइकिल वितरण योजना की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने एक सप्ताह में 80 प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने व 15 अगस्त तक शत-प्रतिशत विद्यार्थियों को साइकिल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों को कब्रिस्तान से संबंधित लघु समितियों को शत-प्रतिशत कार्य पूरा करने के लिए नोटिस जारी करने व कल्याण विभाग की योजनाओं को प्रखंड स्तर पर चिह्नित करने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए. उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति की बैठक रामगढ़. जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई. बैठक में उपायुक्त ने सभी बैंकों को पीएमएफएमई के तहत लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने का निर्देश दिया. साथ ही प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत हो रहे कार्यों में प्रगति लाने को कहा. उपायुक्त ने क्रेडिट रेश्यो, मुद्रा लोन सहित अन्य योजनाओं की कवरेज रिपोर्ट प्रतिशत के आधार पर तैयार करने तथा वेटेज एवरेज के आधार पर रैंकिंग करने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी बैंकों को कृषि क्षेत्र पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य करने को कहा. बैठक में अनुपस्थित बैंकों से स्पष्टीकरण मांगने का भी निर्देश दिया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Md

Published by: Janardan Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >