..रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, कहा

रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज ने मंगलवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया.

.राउंड के समय चिकित्सकों की अनुपस्थिति बर्दाश्त नहीं

रामगढ़. रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज ने मंगलवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल की कार्यप्रणाली, स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की गहन समीक्षा की. निरीक्षण में ड्यूटी रोस्टर की जांच की गयी और चिकित्सकों को निर्देश दिया गया कि वे निर्धारित समय पर ओपीडी व वार्ड ड्यूटी में उपस्थित रहें. उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि राउंड के समय चिकित्सकों की अनुपस्थिति बर्दाश्त नहीं की जायेगी और बायोमेट्रिक उपस्थिति का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाये.

केवल वही दवाई लिखें जो अस्पताल में उपलब्ध हों

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से सीधा संवाद कर चिकित्सा सेवाओं पर फीडबैक लिया. विशेष रूप से आयुष्मान भारत योजना की स्थिति की जांच की गयी. ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि मरीजों को नि:शुल्क इलाज का लाभ मिल रहा है. उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक बिना किसी बाधा के पहुंचे. दवाओं की स्टॉक रजिस्टर की जांच में उन्होंने चिकित्सकों को सख्त निर्देश दिया कि केवल वही दवाई लिखें जो अस्पताल में उपलब्ध हों. उन्होंने कहा कि मरीजों को बाहर से दवा खरीदने की आवश्यकता नहीं पड़नी चाहिए और शत-प्रतिशत दवाएं अस्पताल से ही मिलनी चाहिए. साथ ही, अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, कर्मियों को अनुशासित रहने और मरीजों के साथ शालीन व्यवहार करने पर बल दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >