भुरकुंडा, रामगढ़ : लबगा पंचायत के गेगदा स्थित शिव मंदिर परिसर में गुरुवार को पीवीयूएनएल के विस्थापित-प्रभावित बेरोजगार ग्रामीणों की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रकाश महतो ने की. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिना ग्रामसभा आयोजित किये ही विस्थापित-प्रभावित बेरोजगारों की सूची तैयार कर पीवीयूएनएल प्रबंधन को सौंप दी गयी.
ग्रामीणों ने सूची को तत्काल निरस्त करने और पंचायती राज अधिनियम के तहत मुखिया के हस्ताक्षर से विधिवत ग्रामसभा कराने की मांग की. बैठक में ग्रामसभा के दौरान सभी लोगों की उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज कर नयी सूची तैयार करने का निर्णय लिया गया. ग्रामीणों ने सभी विस्थापित-प्रभावित बेरोजगारों को प्राथमिकता के आधार पर स्थायी रोजगार देने की मांग भी रखी.
सीएसआर से विकास कार्य कराने की मांग
ग्रामीणों ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी. साथ ही किन्नी, लबगा, जराद और आरासाह गांव में सीएसआर फंड से शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल से संबंधित विकास कार्य कराने की मांग की गयी.
बैठक का संचालन सुनील यादव ने किया. मौके पर जगरनाथ यादव, राहुल कुमार यादव, प्रमोद यादव, अजय कुमार यादव, अरविंद कुमार, कृष्णा कुमार, पवन कुमार, राजेंद्र यादव, कुणाल कुमार, रतन कुमार, मनीष कुमार महतो, आजाद कुमार, अमित करमाली, अजय कुमार महतो, नितेश कुमार महतो, सुकेश कुमार, सोनू महतो, दीपक कुमार महतो, धनंजय कुमार महतो, जसवंत महतो, संजय महतो, आनंद उरांव, दुलाल उरांव, सूरज कुमार उरांव, अजय यादव, मोतीलाल महतो, श्रवण करमाली और अनिल कुमार महतो समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे.
