रामगढ़ महाविद्यालय में वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित

रामगढ़ महाविद्यालय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें छात्रों ने अपनी तर्कशक्ति और संवाद क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।

रामगढ़. रामगढ़ महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में लिटरेरी सोसाइटी के डिबेट क्लब के तत्वावधान में शनिवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रतियोगिता का विषय था क्या कृत्रिम बुद्धिमत्ता विद्यार्थियों के आलोचनात्मक सोच का स्थान ले रही है. इसमें विभिन्न विभागों के सेमेस्टर-दो के विद्यार्थियों ने भाग लिया. प्रतियोगिता का आयोजन अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष सह डिबेट क्लब की समन्वयक डॉ मालिनी डीन के निर्देशन में हुआ.

प्रतियोगिता में राजनीतिक शास्त्र विभाग की पिंकी कुमारी ने प्रथम, अंग्रेजी विभाग की शाहीन परवीन ने द्वितीय व संयुक्त रूप से अर्थशास्त्र विभाग की अलीशा वकील, बीसीए के मनीष कुमार व वाणिज्य विभाग के मोहित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.

प्राचार्य प्रो डॉ विमल कुमार मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी संवाद व अभिव्यक्ति क्षमता विकसित करनी चाहिए. उन्होंने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए महाविद्यालय में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने तथा नियमित लेखन व अभ्यास करने की सलाह दी. समापन पर उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ शाहनवाज खान ने प्रतिभागियों को विषय पर केंद्रित रहकर तर्क प्रस्तुत करने की सलाह दी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >