रामगढ़. चाइल्ड हेल्प लाइन रामगढ़ द्वारा एक मूख बधिर बालक के परिजन को सोमवार को सौंपा गया. बच्चा लगभग 15 वर्ष बताया गया. वह भटकते हुए कोठार चौक में मिला था. बालक अपना नाम और पता बताने में असमर्थ था. बेहतर देखभाल व पालन-पोषण के लिए उसे बाल कल्याण समिति को सौंपा गया था. बाल कल्याण समिति व जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा बालक के जैविक परिवार की खोजबीन के लिए नियमानुसार प्रक्रिया शुरू की गयी. जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा बालक की पहचान के लिए समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित कराया गया. साथ ही भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय रांची के सहयोग से बालक का आधार कार्ड निकलवाया गया. पूर्व में आधार कार्ड बने होने के कारण बालक के घर का पता प्राप्त हुआ और परिजनों से संपर्क स्थापित हो सका. जिसके बाद उक्त बच्चे को परिजन सौंप दिया गया. मौके पर शंकर प्रसाद, संतोष भगत, इंदु प्रभा खलखो, शांति बागे, अमर कुमार टोप्पो, आरती पंकज, रणजीत कुमार साहु, अनिल कुमार मेहता, श्रवण कुशवाहा व सोबन कुमार उपस्थित थे.
छह माह बाद मूक बधिर बालक को परिजनों से मिलाया गया
छह माह बाद मूक बधिर बालक को परिजनों से मिलाया गया
