गोला प्रखंड में विकास योजनाओं व जनहित सेवाओं का DC ऋतुराज ने जायजा

गोला प्रखंड का दौरा करते हुए जिला उपायुक्त ऋतुराज ने विभिन्न सरकारी योजनाओं, स्वास्थ्य केंद्रों और विकास कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान मौके पर डीसी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

गोला (रामगढ़): जिला डीसी ऋतुराज ने बुधवार को गोला प्रखंड का दौरा कर अलग-अलग सरकारी संस्थानों, विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी परियोजनाओं के स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान मौके पर डीसी ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

आवश्यक कार्य शीघ्र पूरा करने के DC ने दिए निर्देश

दौरे की शुरुआत प्रखंड कार्यालय परिसर में निर्मित एग्री क्लिनिक सेंटर के निरीक्षण से हुई. इसके बाद उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर पूरबडीह का निरीक्षण कर उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं और आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा की. इस दौरान डीसी ने इसे मॉडल स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया.

राशन नहीं मिलने की शिकायत लेकर पहुंची एक महिला

DC ने नरसिंहडीह मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, धूमकुड़िया भवन, नेमरा स्वास्थ्य उपकेंद्र, जल मीनार, सामुदायिक भवन, तालाब परिसर व सड़क निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला का निरीक्षण कर नई ओपीडी भवन और कैंटीन निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल की भी समीक्षा की. इस दौरान एक महिला राशन नहीं मिलने की शिकायत लेकर मौके पर पहुंची. इसपर उपायुक्त ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को अविलंब राशन राशन कार्ड बनाने का निर्देश दिया.








प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >