टूटी झरना मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करे : डीसी

टूटी झरना मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करे : डीसी

कुजू. रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज ने कुजू स्थित टूटी झरना मंदिर परिसर का निरीक्षण कर यहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया. उपायुक्त ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली. व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि टूटी झरना मंदिर क्षेत्र धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण स्थल है. यहां आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है. उन्होंने अधिकारियों को मंदिर परिसर की आवश्यकताओं का आकलन कर विकास संबंधी प्रस्ताव तैयार करने तथा सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में सकारात्मक पहल करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने परिसर की स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति और शौचालय व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर जोर देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए. मौके पर उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, कार्यपालक पदाधिकारी अजमल हुसैन, कुसुमलता मुंडा, रणधीर गुप्ता, वसीम अकरम, प्रेम प्रकाश, मुंशी मांझी, जयनारायण उर्फ राजू साव, शिवशंकर मिश्रा, अरुण साहू, रंजीत गोप उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >