मांडू में जोड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण की तैयारी, डिग्री कॉलेज की जमीन का भी डीसी ने लिया जायजा

मांडू के उपायुक्त ऋतुराज ने जोड़ा तालाब का निरीक्षण कर इसके सौंदर्यीकरण की संभावनाओं को परखा. साथ ही, उन्होंने सिमर में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज के लिए चिन्हित जमीन का भी जायजा लिया.

मांडू से फिरोज खान की रिपोर्ट

मांडू. रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज ने मांडू क्षेत्र का निरीक्षण कर विभिन्न विकास योजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और प्रस्तावित परियोजनाओं की स्थिति का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त जोड़ा तालाब पहुंचे और इसके कायाकल्प एवं सौंदर्यीकरण की संभावनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया. उन्होंने तालाब परिसर को बेहतर सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित करने को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

उपायुक्त ने जोड़ा तालाब परिसर में आधुनिक लाइटिंग की व्यवस्था, हरित पट्टी विकसित करने और पैदल पथ का निर्माण कराने पर जोर दिया. उन्होंने तालाब एवं आसपास के क्षेत्र की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा जल की स्वच्छता बनाये रखने का निर्देश दिया. साथ ही परिसर को स्वच्छ, हरा-भरा और लोगों के लिए सुविधाजनक बनाने की दिशा में आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने को कहा.

उपायुक्त ने कहा कि जोड़ा तालाब मांडू क्षेत्र के महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों में शामिल है. इसके व्यवस्थित सौंदर्यीकरण से स्थानीय लोगों को बेहतर वातावरण उपलब्ध होने के साथ क्षेत्र की सुंदरता भी बढ़ेगी. उन्होंने तालाब के विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने का निर्देश दिया.

डिग्री कॉलेज की जमीन का भी किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सिमर में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज निर्माण के लिए चिन्हित भूमि का भी स्थलीय निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से भूमि एवं निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा करते हुए कॉलेज निर्माण की दिशा में कार्य आगे बढ़ाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि प्रस्तावित डिग्री कॉलेज के निर्माण से क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे.

निरीक्षण के दौरान प्रभारी पदाधिकारी, गोपनीय शाखा रविंद्र कुमार गुप्ता, अंचल अधिकारी तृप्ति विजया कुजूर सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >