रामगढ़: मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 को लेकर उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

Ramgarh News: रामगढ़ में मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 की प्रक्रिया को गति देने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है. उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर मैपिंग कार्य में तेजी लाने, विशेष कैंप सफल बनाने और अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट

Ramgarh News: समाहरणालय स्थित एनईसी कक्ष में शनिवार 13 जून को उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ऋतुराज की अध्यक्षता में विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई.

मैपिंग कार्य में तेजी लाने का निर्देश

बैठक के दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 के तहत मैपिंग कार्य की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और त्रुटिहीन बनाने के लिए कार्य में तेजी लाई जाए. किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

तीन दिवसीय विशेष कैंप का होगा आयोजन

मतदाताओं की सुविधा और शत-प्रतिशत मैपिंग सुनिश्चित करने के लिए जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 13, 14 एवं 15 जून को तीन दिवसीय विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा.

बीएलओ अपने-अपने बूथ पर रहेंगे मौजूद

विशेष अभियान के तहत सभी बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है. कैंप के दौरान वे मतदाताओं का मैपिंग कार्य पूरा करेंगे.

जनता से की गई अपील

उपायुक्त ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपना मैपिंग कार्य अवश्य सुनिश्चित कराएं.

राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील

बैठक में उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से इस कार्य में सक्रिय सहयोग देने की अपील की. उन्होंने कहा कि बूथ स्तरीय एजेंटों को भी सक्रिय किया जाए, ताकि कोई भी योग्य मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे. बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: आदिवासी महिला से दुर्व्यवहार के मामले में नप गए चांडिल के एएसआई, वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई

इसे भी पढ़ें: विधवा को नहीं मिला पति का बकाया वेतन, हाईकोर्ट ने दी तीन अधिकारियों की सैलरी रोकने की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >