डीएवी क्लस्टर स्तरीय खेल महोत्सव–2026 का समापन, विजेताओं को किया गया सम्मानित

टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय खेल महोत्सव का समापन हुआ। मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया।

चैनपुर. टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, भुइयांडीह में आयोजित दो दिवसीय डीएवी क्लस्टर स्तरीय खेल महोत्सव–2026 का समापन शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ हुआ. समापन समारोह के मुख्य अतिथि टाटा स्टील के हेड इंफ्रास्ट्रक्चर तरुण कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को पदक व सम्मान प्रदान किया. समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में टाटा स्टील के सीईपी मनीष कुमार, डीएवी पब्लिक स्कूल सिमडेगा के प्राचार्य सुजय मिश्रा व डीएवी पब्लिक स्कूल सिल्ली की प्राचार्या बूबून शरण उपस्थित रहीं. सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की.

मुख्य अतिथि तरुण कुमार ने कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने का सर्वोत्तम माध्यम है. विद्यालय की प्राचार्या डॉ. सोनिया तिवारी ने कहा कि खेल महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है.

प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम

क्रिकेट प्रतियोगिता में अंडर-17 बालक वर्ग में डीएवी कपिल देव रांची ने स्वर्ण, डीएवी घाटोटांड ने रजत एवं डीएवी उरीमारी ने कांस्य पदक जीता. अंडर-14 वर्ग में डीएवी कपिल देव रांची विजेता रहा, जबकि अंडर-19 वर्ग में डीएवी गुमला ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया.ताइक्वांडो प्रतियोगिता में डीएवी घाटोटांड का दबदबा देखने को मिला, जहां विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अधिकांश स्वर्ण पदक अपने नाम किये. वहीं, डीएवी कपिल देव रांची एवं डीएवी उरीमारी के खिलाड़ियों ने भी कई वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किये.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >