चितरपुर. दामोदर बचाओ आंदोलन की ओर से रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिके मंदिर परिसर के दामोदर तट पर दामोदर महोत्सव सह गंगा दशहरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री संजय प्रभाकर एवं विशिष्ट अतिथि दामोदर बचाओ आंदोलन के जिला संयोजक पंचम चौधरी उपस्थित थे. श्री प्रभाकर ने कहा कि दामोदर को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बना कर रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. दामोदर महोत्सव का मुख्य उद्देश्य लोगों को नदी संरक्षण के प्रति जागरूक करना और स्वच्छता के लिए सामूहिक संकल्प लेना है. एक समय दामोदर में कोल एवं छाई डस्ट बहाने से काफी प्रदूषित हो गया था, लेकिन लगातार चलाये गये जनजागरण अभियान के कारण अब स्थिति में काफी सुधार हुआ है. आज दामोदर पहले की तुलना में अधिक स्वच्छ दिख रहा है. कार्यक्रम में पुजारियों ने गंगा पूजन कराया. इसके बाद गंगा आरती की गयी. श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया. मौके पर पोपेश पंडा, मनोज कुमार मिश्रा, पीयूष तिवारी, नेपाल महतो, शिवप्रकाश, निहार रंजन, विजय प्रसाद, प्रदीप महतो, दिगंबर महतो, नीरज कुमार पाठक, बिनोद जायसवाल, मुकुल भारद्वाज, रंजिता, प्रमोद कुमार प्रजापति, शुभाशीष पांडा, हरेंद्र कुमार सिंह, बिनोद लाल खन्ना, महेंद्र सिंह, अर्जुन साहनी, विक्की कुमार, राहुल निषाद, स्नेहलता चौधरी, दिलचंद महतो, रोहित सिंह, रत्नेश कुमार, ज्योत्सना, पूनम, हर्षिता, सुरभि मौजूद थे.
दामोदर को स्वच्छ रखना सामूहिक जिम्मेदारी : संजय
दामोदर को स्वच्छ रखना सामूहिक जिम्मेदारी : संजय
