पतरातू. प्रस्तावित जनगणना प्रपत्र में ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) के लिए पृथक कॉलम शामिल नहीं किये जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी 16 सितंबर को रांची में लोक भवन मार्च निकालेगी. इसकी जानकारी रामगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव सुजीत कुमार पटेल ने दी.
उन्होंने जारी बयान में बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशन तथा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं सदन में पार्टी के नेता प्रदीप यादव के आह्वान पर मार्च किया जायेगा. मार्च मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका में महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल से शुरू होकर लोक भवन तक पहुंचेगा.
प्रदेश कांग्रेस ने नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं ओबीसी वर्ग के लोगों से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है. पटेल ने बताया कि पतरातू प्रखंड से सैकड़ों कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष सह विधायक ममता देवी के नेतृत्व में रांची पहुंचेंगे.
