मनरेगा को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी करेगी आंदोलन : शमशेर आलम

मनरेगा को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी करेगी आंदोलन : शमशेर आलम

पांच जनवरी को रांची में निकाला जायेगा पैदल मार्च रामगढ़. रामगढ़ सर्किट हाउस में शनिवार को मनरेगा बचाव कार्यक्रम को लेकर प्रेस वार्ता हुई. इसके मुख्य अतिथि कार्यक्रम के प्रभारी सह अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम ने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा को कमजोर कर ग्रामीणों के रोजगार अधिकार पर हमला किया है. केंद्र सरकार ने नयी योजना में बजट कम कर दिया है. फंडिंग घटा दी है. इससे काम के दिन कम होंगे और मजदूरी में देरी होगी. नये कानून से ग्राम सभा कमजोर होगी. ठेकेदारों को अनुमति देकर भ्रष्टाचार बढ़ाया जा रहा है. शमशेर आलम ने कहा कि पूरे जिले में जनजागरूकता अभियान चलाया जायेगा. इसी मुद्दे को लेकर पांच जनवरी को कांग्रेस पार्टी बापू वाटिका, मोरहाबादी से लोक भवन तक पैदल मार्च निकालेगी. इसमें केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध व मनरेगा को बचाने की मांग उठायी जायेगी. पांच जनवरी के आंदोलन में जिला से मनरेगा मजदूरों, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की मजबूत भागीदारी होगी. मनरेगा को कमजोर नहीं होने देगी कांग्रेस : ममता देवी : कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक ममता देवी ने कहा कि कांग्रेस मनरेगा को कमजोर नहीं होने देगी. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मजदूरों के साथ खड़े हैं. अल्पसंख्यक आयोग के वारिश कुरैशी ने केंद्र सरकार से मनरेगा को बहाल करने, नये एक्ट को निरस्त करने, समय पर मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करने व ग्रामीण रोजगार के कानूनी अधिकार को मजबूत करने को लेकर आंदोलन करने की बात कही. मौके पर सीपी संतन, धर्मराज राम, पंकज तिवारी, दिनेश मुंडा, मुकेश यादव, सुधीर मंगलेश, आसिफ इकबाल, सागर महतो, भैरो ठाकुर, बलराम साहू, टिंकू खान, गगन करमाली, अनिल नायक, राजू बर्मा, बिरेन सिंह, अनिल मुंडा, आजाद सिंह, कार्तिकराम, धीरेंद्र कुमार, उत्तम कुमार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >