राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिला स्तरीय क्विज, भाषण व चित्रांकन प्रतियोगिता

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सीएम एसओई गर्ल्स स्कूल रामगढ़ में सोमवार को प्रतियोगिता आयोजित की गयी.

प्रथम स्थान प्राप्त करनेवाले प्रतिभागी करेंगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रामगढ़ का प्रतिनिधित्व फोटो फाइल 25आर-11- विजेता छात्रो को शिल्ड व प्रमाण-पत्र देते अधिकारी रामगढ़. राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सीएम एसओई गर्ल्स स्कूल रामगढ़ में सोमवार को प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रतियोगिता में जिला स्तरीय क्विज, भाषण व चित्रांकन शामिल हैं. कार्यक्रम का संचालन जिला शिक्षा अधीक्षक संजीत कुमार ने किया. प्रतियोगिता में जिले के सभी प्रखंडों से 18 बालक व 18 बालिका ने भाग लिया. क्विज प्रतियोगिता का विषय ओलिंपिक का इतिहास व भारत की उपलब्धियां रही. भाषण प्रतियोगिता में मेजर ध्यानचंद की जीवनी के संबंध में, जबकि चित्रांकन प्रतियोगिता का विषय स्वस्थ शरीर, स्वस्थ जीवन रखा गया. क्विज प्रतियोगिता में बालिका वर्ग से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रामगढ़ की खुशनुमा परवीन प्रथम, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय दुलमी की सुलेखा कुमारी द्वितीय व उत्क्रमित उच्च विद्यालय चाड़ी हिंदी गोला की डिंपल ज्योति तृतीय रही. बालक वर्ग से आरएमएलएस हाई स्कूल बोंगाहारा मांडू के लव कुश कुमार यादव प्रथम, उत्क्रमित हाई स्कूल लपंगा भुरकुंडा पतरातु के कनिष्क कुमार द्वितीय व उत्क्रमित उच्च विद्यालय जमीर दुलमी के आदित्य कुमार तृतीय स्थान पर रहे. भाषण प्रतियोगिता में बालिका वर्ग से पीएमश्री उच्च विद्यालय रजरप्पा प्रोजेक्ट की पल्लवी कुमारी प्रथम, पब्लिक हाई स्कूल कुजू की खुशी नाज द्वितीय व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रामगढ़ की कुसुम कुमारी तृतीय स्थान पर रही. बालक वर्ग में उत्क्रमित उच्च विद्यालय चांदी हिंदी के दीपक कुमार ने प्रथम, सौंदा डी उच्च विद्यालय के आयुष कुमार ने द्वितीय व प्लस टू हाई स्कूल के आशीष रविदास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. चित्रांकन प्रतियोगिता में बालिका वर्ग से नवप्राथमिक विद्यालय बांसगड़ी की सुलेखा कुमारी प्रथम, पीएमश्री उच्च विद्यालय रायपुर प्रोजेक्ट की दुर्गा करमाली द्वितीय व पीएमश्री उच्च विद्यालय कुल्ही की बॉबी कुमारी तृतीय स्थान पर रही. वहीं बालक वर्ग से उत्क्रमित उच्च विद्यालय चाड़ी हिंदी के कृष्ण कुमार प्रथम, एनपीएस बोंगाहारा के पीयूष कुमार द्वितीय व प्राथमिक विद्यालय गोलपार के शिवजीत कुमार तृतीय स्थान पर रहे. सभी विजेताओं को प्रखंड प्रसार शिक्षा पदाधिकारी सुलोचना कुमारी, एपीओ कुमार राज व निर्णायकों ने शील्ड व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. बीईईओ सुलोचना कुमारी ने कहा कि प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रामगढ़ जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे. मौके पर विद्यालय की प्राचार्या पूनम अग्रवाल, तजिंदर कौर, कविता करमाली, स्वर्णलता कुमारी, ज्ञानेश्वर पांडे, शिशुपाल दांगी, लक्ष्मी कुमारी, सुनीता कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >