रोटरी के अध्यक्ष बने श्रीकांत व प्रवीण सचिव

रोटरी के अध्यक्ष बने श्रीकांत व प्रवीण सचिव

भुरकुंडा. रोटरी क्लब ऑफ भुरकुंडा के सत्र 2026-27 का अध्यक्ष श्रीकांत गुप्ता को बनाया गया है. जबकि प्रवीण शर्मा सचिव बनाये गये हैं. दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि भुरकुंडा क्लब 25वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है. ऐसे में सिल्वर जुबिली समारोह का आयोजन किया जायेगा. इसमें बिहार-झारखंड के अलावा अन्य राज्यों से भी रोटेरियन शामिल होंगे. यह भी कहा कि भुरकुंडा क्लब ने आज तक अनेकों उल्लेखनीय सामाजिक गतिविधियों को सफलता पूर्वक पूरा किया है. नये सत्र में पर्यावरण, शिक्षा, कुप्रथा, साइबर क्राइम व फ्रॉड जैसे मुद्दों पर और सक्रिय होकर काम किया जायेगा. अध्यक्ष व सचिव को परमजीत सिंह धामी, अजय गोयल, चंद्रशेखर अग्रवाल, समरेंद्र शाह, धनंजय यादव, एनके सिंह, अजय कुमार, रंजीत गुप्ता ने बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >