चोरधरा पंचायत में सड़क निर्माण के लिए 3.23 करोड़ की योजनाओं को मिली मंजूरी

चोरधरा पंचायत में सड़क निर्माण के लिए 3.23 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। इससे लपंगा और सयाल मोड़ के ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।

भदानीनगर, रामगढ़: ग्राम पंचायत चोरधरा क्षेत्र में सड़क एवं आवागमन व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में पहल की गयी है. पंचायत क्षेत्र में विभिन्न सड़क एवं पथ निर्माण कार्यों के लिए कुल 3 करोड़ 23 लाख 75 हजार 948 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गयी है. योजनाओं की स्वीकृति से ग्रामीणों में विकास की उम्मीद जगी है.

स्वीकृत योजनाओं के तहत लपंगा कॉलोनी में चंदन भुईयां के घर से पोखरिया होते हुए छठ घाट तक पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जायेगा. वहीं सयाल मोड़ स्थित एमईसीएल कॉलोनी के वार्ड संख्या 3 एवं 4 में पेवर ब्लॉक लगाया जायेगा. सयाल मोड़ मुख्य सड़क से गेट तक पीसीसी सड़क निर्माण तथा लपंगा कॉलोनी के वार्ड संख्या 6, 7 एवं 8 में पथ निर्माण कार्य भी शामिल है.

मुखिया रामनारायण कुमार ने कहा कि योजनाओं की स्वीकृति पंचायत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >