भुरकुंडा. पीवीयूएनएल प्रबंधन से वार्ता के बाद ग्रामीणों ने प्रस्तावित छाई डैम का काम रोको आंदोलन को टाल दिया है. मंगलवार को बलकुदरा के मुखिया विजय मुंडा के अध्यक्षता व हरि प्रसाद सिंह के संचालन में ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में ग्रामीणों को बताया गया कि आंदोलन की घोषणा के बाद प्रबंधन ने नौ जून को वार्ता के लिए बुलाया था. वार्ता में ग्रामीणों की ओर से बलकुदरा, रसदा व गेगदा के मुखिया के अलावा जिप सदस्य राजाराम प्रजापति मौजूद थे. वार्ता में प्रबंधन ने सभी मांगों पर सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिया है. बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि यदि इस बार प्रबंधन ने कोई छलावा किया, तो हमलोग आंदोलन शुरू कर देंगे. छाई डैम के काम को बाधित कर दिया जायेगा. बैठक में अर्जुन सिंह, पंचम शाह, जुम्मन अंसारी, सुरेश प्रसाद, विनय प्रसाद, मेघा प्रजापति, खिरोधर कुमार, मन्नू कुमार, नीरज उरांव, शाहबाज अंसारी, नंदू प्रजापति, अमित कुमार, नवनीत प्रजापति, धीरज साहू, साहिल रजा, गणेश यादव, आदित्य कुमार, देवनाथ ठाकुर उपस्थित थे.
वार्ता के बाद टला छाई डैम का काम रोको आंदोलन
वार्ता के बाद टला छाई डैम का काम रोको आंदोलन
