..सीसीएलकर्मी लापता, खोजने की गुहार

पिता की गुमशुदगी को लेकर बड़गांव निवासी मनोज कुमार साव ने कुजू ओपी में आवेदन दिया है

चैनपुर. पिता की गुमशुदगी को लेकर बड़गांव निवासी मनोज कुमार साव ने कुजू ओपी में आवेदन दिया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि उनके पिता मंशु साव(55 वर्ष) गत 16 अगस्त की दोपहर करीब 2:30 बजे कुजू कोलियरी ड्यूटी के लिए घर से निकले. लेकिन ड्यूटी करने के बाद रात्रि में वह घर वापस नहीं लौटे. उनकी खोजबीन को लेकर आस-पास के रिश्तेदारों के यहां पता किया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया. उन्होंने बताया कि उनके पिता वैगनआर कार संख्या जेएच 24ए- 9030 में सवार होकर डयूटी के लिए घर से निकले थे. इधर कुजू कोलियरी के आस पास काफी खोजबीन की गयी, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया. उनका मोबाइल भी बंद बता रहा है. पिता के गुमशुदगी से पूरा घर के लोग परेशान व चिंतित है. पीड़ित ने पिता के खोजबीन के लिए पुलिस से गुहार लगायी है. ..कई विभागों की समीक्षा की गयी गिद्दी. झारखंड विधानसभा की निवेदन समिति की विभागीय बैठक सोमवार को की गयी. इसमें उर्जा विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग, वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन विभाग के कार्यों की समीक्षा की गयी. बैठक में कई विधायकों ने भाग लिया. इसकी जानकारी मांडू विधायक निर्मल महतो ने दी है. ..जामिया फैजुल उलूम से सनद हासिल कर गांव का नाम किया रोशन फोटो फाइल : 18 चितरपुर डी – कार्यक्रम में शामिल मगनपुर. गोला प्रखंड के कुजूकला गांव के खुर्शीद अंसारी के बेटे मुफ्ती मुजफ्फर हुसैन कादरी फैजी ने जामिया फैजुल उलूम, टाटा जमशेदपुर से शिक्षा पूर्ण कर दस्तारे इफ्ता की सनद प्राप्त की है. उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है. इसी उपलक्ष्य में कुजूकला में नौजवानों ने स्वागत जुलूस का आयोजन किया. इस मौके पर हाफिज एवं कारी गुलाम मुर्सलीन, इमाम मदीना मस्जिद कुजूकला, कारी साकिब राजा जमाली, इमाम कुसुमद्दीह, कारी हसन राजा, इमाम बारघुटु बस्ती समेत अनेक उलमा उपस्थित रहे. कार्यक्रम में कमेटी के सदर सद्दाम अंसारी, सचिव दिलावर अंसारी, खजांची इब्राहील अंसारी, हाजी मुस्लिम अंसारी, हबीब अंसारी, ताजुद्दीन अंसारी, अमानुल्लाह अंसारी, जियाउल हक अंसारी, जाविद अंसारी, मुजाहिद अंसारी, इज़हार अंसारी, कुर्बान अंसारी, रोशन अंसारी, रिजवान अंसारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिरकत की और मुफ्ती मुजफ्फर हुसैन कादरी फैजी को शुभकामनाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >