..सदर अस्पताल में हर गुरुवार को कैंसर के मरीजों का होगा इलाज

सदर अस्पताल रामगढ़ में प्रत्येक सप्ताह के गुरूवार को कैंसर के मरीजों का नि:शुल्क इलाज किया जायेगा.

कैंसर की शुरुआत में ही पहचान हो जाने से ठीक हो जाता है फोटो फाइल 17आर-2- कैंसर ओपीडी का उदघाटन करती सीएस व अन्य चिकित्सक. रामगढ़. सदर अस्पताल रामगढ़ में प्रत्येक सप्ताह के गुरूवार को कैंसर के मरीजों का नि:शुल्क इलाज किया जायेगा. इसकी शुरुआत 17 अप्रैल को सीएस डॉ महालक्ष्मी प्रसाद ने की. सीएस ने बताया कि सदर में सुबह 10:30 से अपराह्न 2:30 बजे तक कैंसर विशेषज्ञ मरीजों की नि:शुल्क जांच करेंगे. मेडिकल ऑंकोलॉजिस्ट डॉ सतीश शर्मा ने कहा कि कैंसर का इलाज संभव है. इसके लिये जरूरी है कि शुरुआत में ही इसकी पहचान की जाये, ताकि समय से सही इलाज शुरू हो सके. डॉ शर्मा ने कहा कि मैं कुजू रामगढ़ का स्थानीय निवासी हूं. समाज सेवा में रुचि रखता हूं. इसलिए अपने जिला वासियों को कैंसर से संबंधित रोगों के इलाज भगवान महावीर मेडिकल अस्पताल की तरफ से लगातार करूंगा. सर्जिकल ऑंकोलॉजिस्ट डॉ संदीप कुमार ने कहा कि कैंसर की शुरुआत में ही पहचान हो जाने से उसकी सर्जरी हो जाती है. अब रेडिएशन व कीमोथेरेपी की नयी तकनीक आ चुकी है. इसलिए कैंसर का इलाज संभव है. इस मौके पर सदर अस्पताल रामगढ़ में 55 सहियाओं को इससे संबंधित प्रशिक्षण भी मुहैया कराया जा रहा है. बताया गया कि अपने क्षेत्र में किसी भी मरीज में कैंसर के लक्षण दिखे तो तुरंत सदर अस्पताल रामगढ़ में संपर्क कर इलाज शुरू किया जाये. प्रशिक्षण कार्यशाला में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ स्वराज, जिला कुष्ठ रोग पदाधिकारी डॉ तुलिका रानी ने भी जानकारी दी. उपाधीक्षक डॉ ठाकुर मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा कि सदर अस्पताल रामगढ़ में सरकारी चिकित्सकों के साथ-साथ प्राइवेट विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा का प्रयास किया जा रहा है. इस दौरान 36 लोगों का इलाज मुफ्त किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >