कोलियरी कर्मचारी संघ की अरगड्डा क्षेत्रीय कमेटी का पुनर्गठन

कोलियरी कर्मचारी संघ की अरगड्डा क्षेत्रीय कमेटी का पुनर्गठन

गिद्दी (हजारीबाग). सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ की अरगड्डा क्षेत्रीय कमेटी की बैठक शनिवार को गिद्दी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हुई. इसकी अध्यक्षता मदन कुमार ने की. बैठक में यूनियन को मजबूत बनाने पर बल दिया गया. बैठक में कर्मचारी संघ की अरगड्डा क्षेत्रीय कमेटी का पुनर्गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष रंधीर कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष मदन कुमार, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, अखिलेश्वर सिंह, सचिव मधुसूदन सिंह, सह सचिव संजय कुमार सिंह, रविंद्र कुमार पंडित, सूरजचंद्र गोस्वामी, कोषाध्यक्ष विकास सोरेन, संगठन मंत्री रामसेवक सिंह, कार्यालय मंत्री भोला कुमार बनाये गये. कमेटी के कार्यकारिणी समिति में शिववचन यादव, विनोद शर्मा, खुर्शीद, हितेश कुमार झा, शिवदेव महतो, कमलेश्वर मिश्रा, चंदन कुमार सिन्हा को सदस्य के रूप में रखा गया. बैठक में सीसीएल जोन के संगठन मंत्री रामेश्वर कुमार मंडल, सेफ्टी बोर्ड सदस्य सह अरगड्डा प्रभारी विशाल कुमार, उमेश कुमार मिश्रा, रवींद्र कुमार सिंह, सुनील कुमार, कमलेश कुमार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >