मारपीट करने व गिरफ्तारी के विरोध में फूंका राज्य सरकार का पुतला

आजसू पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर गुरुवार को धनबाद में पार्टी के नेता रजनी रवानी पर हमला करने व झूठा मुकदमा कर गिरफ्तारी के विरोध में सुभाष चौक रामगढ़ में राज्य सरकार का पुतला फूंका गया.

मामला धनबाद में पार्टी के नेता रजनी रवानी पर हमला करने का रामगढ़. आजसू पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर गुरुवार को धनबाद में पार्टी के नेता रजनी रवानी पर हमला करने व झूठा मुकदमा कर गिरफ्तारी के विरोध में सुभाष चौक रामगढ़ में राज्य सरकार का पुतला फूंका गया. वक्ताओं ने कहा कि धनबाद के लोयाबाद में आजसू पार्टी के कर्मठ नेता व कार्यकर्ताओं पर बुधवार को लोयाबाद में कोयला माफिया द्वारा हमला किया गया. हमले में घायल वरिष्ठ नेता रजनी रवानी पर झूठा मुकदमा कर पुलिस द्वारा गिरफ्तारी करना निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है. जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी ने कहा कि इसके विरोध में आजसू पार्टी राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर जोरदार विरोध प्रदर्शन कर राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया है. युवा आजसू के जिला प्रभारी पीयूष चौधरी ने कहा कि जनता के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए पार्टी सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी. मौके पर दिलीप दांगी, राजेश महतो, बबलू करमली, महेश करमाली, हरिरत्नम साहु, भानुप्रकाश महतो, दिवाकर नायक, अखिलेश महतो, संजय यादव, गोपाल यादव, दिनेश कुशवाहा, दीपु गुप्ता, हरेश राय, छोटू पटेल, अशोक राम बेदिया, मुन्ना सिंह, लेखराज महतो, कुलदीप वर्मा, पियूष चौधरी, देवा महतो, नितीश निराला, शिवम मिश्रा, कुणाल महतो, पंकज, आनंद राजगिरी, राज पासवान, सोनु पासवान, अनमोल पासवान, सौरभ, अनुज यादव, मुकेंदर मंडल, विक्की प्रजापति, आशीष मुंडा, रंजीत मुंडा, विकाश कुमार, हितु प्रजापति, अंशु कुमार, रोहित कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >