.. बुलू देवी ने वार्ड नौ के मुहल्ला में जाकर जनता का जताया आभार

नगर परिषद के वार्ड संख्या नौ से नव निर्वाचित वार्ड पार्षद बुलू देवी ने विजय जुलूस निकाला गया.

रामगढ़. नगर परिषद के वार्ड संख्या नौ से नव निर्वाचित वार्ड पार्षद बुलू देवी ने विजय जुलूस निकाला गया. बुलू देवी ने वार्ड संख्या नौ के पारगडा, मिश्रा टोला, बीच टोला, करमाली टोला, झोपड़ पट्टी, साह टोला, रेलवे कॉलोनी, रामानगर, बरवाटोला, सरैया टोला, मुंडा टोला होते हुये वापस मिश्रा टोला मुखिया आवास जाकर समाप्त हुआ. इस दौरान टोला-मुहल्ला में नये पार्षद का माला पहनाकर स्वागत किया गया. बुलु देवी ने वार्ड की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया. कहा कि यह जीत वार्ड वासियों के विश्वास व समर्थन का परिणाम है. उन्होंने कहा कि वार्ड पार्षद के रूप में क्षेत्र में विकास कार्यों को नयी गति दी जायेगी. मौके पर पूर्व वार्ड पार्षद शिवशंकर उर्फ शंकर मिश्रा, संजय रजवार, रोहित करमाली, नरेश रजवार, दिलीप रजवार, सुरज पांडे, उमेश बेदिया, महावीर रजवार, प्रवीण पांडेय, शंकर रजवार, शैलेंद्र बेदिया, रीना मिश्रा, संजू देवी, उर्मिला देवी, सुरेश कौर, बसंती देवी, डोली देवी, बेबी देवी सहित अनेक लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >