रामगढ़. पानी की समस्या को कम करने को लेकर नगर परिषद रामगढ़ ने वार्ड एक में बोरिंग करायी गयी. राज्य सरकार के निर्देश पर जिले में दो से 15 मई तक विशेष जलापूर्ति पखवाड़ा का आयोजन किया गया था. दो मई को उपायुक्त ने वार्ड संख्या एक, दो एवं तीन के लिए आयोजित शिविर का निरीक्षण किया था. निरीक्षण के दौरान भरेचनगर क्षेत्र के लोगों ने जलमीनार खराब होने व जलापूर्ति से जुड़ी समस्याओं की जानकारी उपायुक्त को दी. इस पर उपायुक्त ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अजमल हुसैन को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि अगले एक सप्ताह में जलमीनार का कार्य भी पूरा कर लिया जायेगा. स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई पर संतोष जताया. उपायुक्त व नगर परिषद की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया.
विशेष जलापूर्ति पखवाड़ा के तहत वार्ड एक में करायी गयी बोरिंग
विशेष जलापूर्ति पखवाड़ा के तहत वार्ड एक में करायी गयी बोरिंग
