गोला, रामगढ़ : भारतीय जनता पार्टी रजरप्पा मंडल कार्यालय गोला में गुरुवार को मंडल स्तरीय कार्यशाला को लेकर बैठक हुई. अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष सुलेखा देवी ने की. बैठक में संगठन की आगामी कार्य योजना, मंडल स्तरीय कार्यशाला और 11 सितंबर को जिला समाहरणालय में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी.
कार्यकर्ताओं को संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. बैठक में सभी बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, सह-संयोजक और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया.
बैठक का संचालन मंडल महामंत्री ललन कुमार कुशवाहा ने किया. मौके पर एहसानुल हक, कृष्ण कुमार शर्मा, संतोष महतो, नंदकिशोर, शंकर महतो, बिहारी लाल महतो, राम किस्टो मुंडा, हरेंद्र महतो, हलधर सिंह, रॉकी करमाली समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
