..भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती पर भाजपा ने किया संगोष्ठी का आयोजन

भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती जनजातीय गौरव दिवस को लेकर बुधवार को जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र प्रजापति के अध्यक्षता में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया

बिरसा मुंडा के सपनों को किया जाएगा साकार : आदित्य साहू रामगढ़. भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती जनजातीय गौरव दिवस को लेकर बुधवार को जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र प्रजापति के अध्यक्षता में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू, विशिष्ट अतिथि विकास प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीतम, प्रदेश प्रवक्ता अविनेश सिंह उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप जलाकर व भगवान बिरसा मुंडा, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि आदित्य साहू ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा झारखंड के गौरव हैं. इस जनजातीय गौरव दिवस पर उन्हें नमन करते हैं. कांग्रेस ने बिरसा मुंडा को सम्मान नहीं दिया. भाजपा ने आदिवासियों के लिए अलग आदिवासी मंत्रालय का गठन किया. पूरे भारत वर्ष में आदिवासी जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया रहा है. कहा कि झारखंड में आदिवासियों का समुचित विकास भाजपा की सरकार से ही होगी. भगवान बिरसा मुंडा के सपनों को भाजपा साकार करेगी. विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम व प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह ने कहा भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को झारखंड राज्य का निर्माण किया. कार्यक्रम का संचालन महामंत्री विजय जायसवाल व धन्यवाद ज्ञापन संजय साह ने किया. कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू, वरिष्ठ नेता डॉ संजय प्रसाद सिंह, उमेश प्रसाद, रंजन फौजी, बलराम महतो, दिनेश प्रसाद, स्नेहलता चौधरी, राजू चतुर्वेदी, विजय जायसवाल, दिलीप सिंह, संजय प्रभाकर, संजीव कुमार बाबला, भीम सेन चौहान, शंकर करमाली, सन्नी कुशवाहा, रूपा देवी, संजय साह, बबलू साव, ऋषिकेश सिंह, ब्रजेश पाठक, कुमेल उरांव, रमेश करमाली, मणिशंकर ठाकुर, राजेश ठाकुर, अमित ठाकुर, युवा नेता गौतम महतो, जितेन्द्र साहू, जगदीश शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >