ओलावृष्टि मुआवजे को लेकर भाजपा का पतरातू प्रखंड कार्यालय पर धरना

ओलावृष्टि मुआवजे को लेकर भाजपा का पतरातू प्रखंड कार्यालय पर धरना

पतरातू. पतरातू प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया. यह प्रदर्शन राज्य सरकार की कथित किसान विरोधी नीतियों और वादाखिलाफी के विरोध में किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पतरातू मंडल उपाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने की. धरना-प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने राज्य की हेमंत सरकार पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया. नेताओं ने कहा कि हाल में हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी क्षति पहुंची है. अब तक प्रभावित किसानों को समुचित मुआवजा एवं राहत नहीं मिल सकी है. प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है. उन्होंने कहा कि खेती-किसानी झारखंड की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, लेकिन सरकार किसानों की परेशानियों को गंभीरता से नहीं ले रही है. उन्होंने ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों का तत्काल सर्वे कर उचित मुआवजा देने को कहा है. बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी ने कहा कि भाजपा किसानों के हक और सम्मान की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ती रहेगी. किसानों को समय पर बीज, खाद, सिंचाई और फसल क्षति मुआवजा उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है. वर्तमान सरकार अपने वादों से पीछे हट गयी है. विधायक ने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं हुआ, तो भाजपा आंदोलन को और तेज करेगी. संचालन भदानीनगर मंडल अध्यक्ष सोनू कुशवाहा ने किया. माैके पर भाजपा रामगढ़ जिला अध्यक्ष संजीव कुमार, जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ संजय सिंह, ऋद्धिराज,अजय पासवान, नूतन महतो, वारिस खान, राजाराम प्रजापति, लक्ष्मी देवी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >