भाजपा ने चंदा दो व टिकट पाओ की नीति अपनायी : जेपी पटेल

इंडिया की जनता इस बार इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान करने का मन बना चुकी है. दो चरणों के चुनाव में यह बात स्पष्ट हो चुका है.

फोटो फाइल 29आर-एफ : पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते इंडियां गंठबंधन के दलों के नेता. रामगढ़. इंडिया की जनता इस बार इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान करने का मन बना चुकी है. दो चरणों के चुनाव में यह बात स्पष्ट हो चुका है. भ्रष्टाचार की बात करने वाली मोदी सरकार पार्टी में आते ही भ्रष्टाचारी स्वच्छ हो जाते हैं. यह महाराष्ट्र से बंगाल तक भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं के मामले में देखा जा सकता है. उक्त बातें इंडिया गठबंधन के कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार जेपी भाई पटेल ने रामगढ़ में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में कही. उन्होंने कहा कि भाजपा में चंदा दो व टिकट पाओ की नीति अपनायी गयी है. उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने एलेक्ट्रॉल बांड को देश की जनता के सामने लाकर भाजपा का असली चेहरा दिखा दिया है. कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शहजादा अनवर ने कहा कि पार्टी ने एक बेहतरीन उम्मीदवार हजारीबाग से दिया है. हजारीबाग की जनता झारखंड आंदोलन कारी नेता स्व टेकलाल महतो व आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि स्वरूप जेपी भाई पटेल को मत देकर विजयी बनायेगी. बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि विस्थापितों के दर्द को संसद तक पहुंचाने का कार्य करने के लिए युवा उम्मीदवार जेपी भाई पटेल को इंडिया गठबंधन का उम्मीदवार बनाया गया है. झामुमो के केंद्रीय महासचिव फागू बेसरा ने कहा कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में घरती पुत्र बनाम व्यवसायी पुत्र की लड़ाई है. जिसमें हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की जनता धरती पुत्र के साथ खड़ी है. राजद के प्रदेश महासचिव रमेश यादव ने कहा कि भाजपा जुमला पार्टी है. जिसे जनता समझा चुकी है. भाकपा माले के देवकीनंदन बेदिया ने कहा कि देश के संविधान को खतरे में देख कर ही इसे बचाने के लिए इंडिया गठबंधन बनाया गया है. झामुमो के राजकुमार महतो ने कहा कि भाजपा सरकार से किसान, मजदूर, युवा के साथ साथ सभी वर्ग नाराज हैं. भाकपा माले के हीरा गोप ने कहा कि गठबंधन के उम्मीदवार के पक्ष में सभी वर्ग के लोग मतदान करेंगे. पत्रकार सम्मेलन के दौरान झारखंड धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक, आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान, कांग्रेस के प्रदेश सचिव सह प्रदेश प्रवक्ता शांतनु मिश्रा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान, बजरंग महतो, मुकेश यादव, उपेंद्र वर्मा, संजय साव, शहजाद खान, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष बलराम साहू, जयकुमार अग्रवाल, संजीव खंडेलवाल, समेत बड़ी संख्या में इंडिया गठबंधन के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.