ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

कुजू. कुजू ओपी क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग (एनएच-33) फोरलेन पर रविवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. यह घटना कुजू-नयामोड़ स्थित सरना चौक के नजदीक शाम लगभग पांच बजे की है. जानकारी के अनुसार, 22 चक्का हाइवा ( जेएच 02 बीएन 0026) हजारीबाग से रांची की ओर जा रहा था. इसी दौरान, रामगढ़ की ओर जा रहे बाइक सवार केदला निवासी दयानंद सिंह हाइवा की चपेट में आ गये. बाइक सवार हाइवा वाहन के नीचे घुस गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. दयानंद सिंह बाइक ( जेएच 24 एन 5336) पर सवार था. कुजू ओपी के एएसआइ आशीष कुमार गौतम व ओमपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, रामगढ़ भेज दिया. घटना के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया. पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >