भुरकुंडा. ऑल इंडिया माइंस रेस्क्यू प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को माइंस रेस्क्यू व सीसीएल हेडक्वार्टर रांची की टीम ने भुरकुंडा की बांसगढ़ा भूमिगत खदान का निरीक्षण किया. टीम में डब्लूसीएल के सेफ्टी एंड रेस्क्यू जीएम दिनेश बिसेन, आइएसओ के सीबी प्रसाद व जीएम सेफ्टी विनोद कुमार शामिल थे. अधिकारियों ने खदान परिसर में रेस्क्यू प्रतियोगिता के लिए प्रस्तावित स्थल देखने के बाद स्थानीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. पार्किंग, भोजन व्यवस्था सहित अन्य कार्यों के लिए भी खदान परिसर का मुआयना किया. टीम ने खदान के अंदर की व्यवस्था का भी जायजा लेते हुए कई निर्देश दिये. बताया गया कि बांसगढ़ा खदान परिसर में तीन दिवसीय ऑल इंडिया माइंस रेस्क्यू प्रतियोगिता का आयोजन होगा. इस प्रतियोगिता के कुछ चरण का आयोजन रांची के होटवार खेल मैदान में भी होगा. इस वर्ष कोल इंडिया को मेजबानी मिली है. मौके पर विकास कुमार, कुमार राकेश सत्यार्थी, रवि रंजन, अभिनव आनंद, ब्योमकेश कुमार, सतेंद्र कुमार सिंह, विकास कुमार, विकासकांत सिन्हा, परमानंद झा मौजूद थे.
भुरकुंडा में होगी ऑल इंडिया माइंस रेस्क्यू प्रतियोगिता
भुरकुंडा में होगी ऑल इंडिया माइंस रेस्क्यू प्रतियोगिता
