भामाशाह जयंती को लेकर प्रतियोगिता, विजेता सम्मानित

भामाशाह जयंती को लेकर प्रतियोगिता, विजेता सम्मानित

रामगढ़. साहू भवन ट्रस्ट के तत्वाधान में रविवार को दानवीर भामाशाह जयंती समारोह के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में समाज की महिलाओं व बच्चों के बीच म्यूजिकल चेयर रेस, क्विज प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. साहू भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि दानवीर भामाशाह की जयंती 23 अप्रैल को मनायी जायेगी. जयंती समारोह के दौरान प्रतियोगिता के सभी विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया जायेगा. समाज के वैसे छात्र-छात्राओं ने जो विभिन्न परीक्षाओं में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है, उन्हें सम्मानित किया जायेगा. साहू भवन के संस्थापक सदस्यों को भी समारोह में सम्मानित किया जायेगा. मौके पर सचिव बलराम साहू, कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार साहू, मोती कुमार, ललन कुमार, तरुण कुमार, राजेश कुमार, धीरज कुमार, अनूप कुमार गुप्ता, संतोष कुमार, अशोक कुमार साह, शशि भूषण कुमार, श्याम कुमार शाह, धर्मेंद्र कुमार, लखन शाह, सुनील कुमार शाह, नीलम गुप्ता, इंद्राणी देवी, रीना देवी, शीला देवी, संगीता शाह, उर्मिला देवी, रजनी देवी, सरोज देवी, माला गुप्ता, राधिका देवी, ममता देवी, गाना देवी, अंजली कुमारी, ललिता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.