रामगढ़ में वॉलीबॉल का रोमांच शुरू, 10 टीमें भिड़ेंगी खिताब के लिए

बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल) में वॉलीबॉल टूर्नामेंट शुरू हुआ. इसमें 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं. जानिए टूर्नामेंट की पूरी जानकारी.

रामगढ़. बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल), मरार परिसर में वॉलीबॉल टूर्नामेंट रविवार को शुरू हुआ. टूर्नामेंट में कंपनी की विभिन्न विभागीय टीमों के खिलाड़ी 10 टीमों में हिस्सा ले रहे हैं. जो दो समूहों में विभाजित किया गया है.

ग्रुप-ए में फेरो फाइटर्स, पावर स्मैशर्स, इंडक्शन स्टार्स, सीएलयू सुपर जायंट्स एवं सेंट्रल ऑटोमोबाइल हॉक्स व ग्रुप-बी में एचओ हंटर्स, डीआरआई डिफेंडर्स, कमर्शियल स्पाइकर्स, एडमिन अटैकर्स एवं कॉमन ब्लॉकर्स की टीम शामिल है. लीग चरण के अगले मुकाबले 19, 21 व 23 अगस्त को खेले जायेंगे.

टूर्नामेंट के आयोजन में एजीएम अतुल खेतान, एजीएम सैबाल कुनार ऐड्मिन की भूमिका सराहनीय रही. निर्णायक के रूप में स्टेट रेफरी मनीष पॉल, सिदेश्वर प्रसाद ने मुख्य भूमिका निभायी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >