गोला: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों ने उठाई कालीकरण की मांग, तीन साल से पड़ी है अधूरी

गोला प्रखंड के ग्रामीणों ने बेटुलकला से सोसोकला तक जर्जर सड़क के कालीकरण की मांग की है. तीन साल से अधूरा पड़ा काम लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है.

गोला: गोला प्रखंड के पतरातू पंचायत अंतर्गत बेटुलकला से सोसोकला पंचायत तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर ग्रामीणों ने सरकार से शीघ्र कालीकरण कराने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क पिछले तीन वर्षों से अधूरी पड़ी है. एक ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य शुरू किया गया था. लेकिन बीच में ही काम बंद कर दिये जाने से सड़क की स्थिति पहले से अधिक खराब हो गयी है.

ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है. सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और उबड़-खाबड़ रास्ते के कारण लोगों को आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है. भाजपा बरलंगा मंडल अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद ने कहा कि पतरातू पंचायत के बेटुलकला स्थित पंकज महतो के घर से सोसोकला मंदिर तक सड़क का कालीकरण कराया जाना अत्यंत आवश्यक है.

उन्होंने सरकार और संबंधित विभाग से अविलंब निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की. मौके पर बंधु महतो, छात्रधारी महतो, नंदकिशोर महतो, रहनू महतो, चंदन कुमार महतो, लखन महतो, हीरालाल महतो, रेवालाल महतो, मदन महतोव राजेश्वर महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raj Kumar

राज कुमार पिछले 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं. राजनीति, सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ जनसरोकारों, स्थानीय मुद्दों और क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर समाचार संकलन में उनकी विशेष रुचि रही है. ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी रिपोर्टिंग के माध्यम से वे क्षेत्र की वास्तविक तस्वीर को पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >