गोला : 12वीं के विद्यार्थियों को दी गयी विदाई

गोला : 12वीं के विद्यार्थियों को दी गयी विदाई

गोला. गोला प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय डीमरा में शुक्रवार को 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. समारोह के दौरान प्रधानाध्यापिका सुरैया अफरोज ने 12वीं कक्षा के 96 विद्यार्थियों के बीच एडमिट कार्ड का वितरण किया गया. उन्होंने बताया कि इस वर्ष 12वीं की परीक्षा में कुल 29 छात्र एवं 67 छात्राएं शामिल होंगे. प्रधानाध्यापिका ने कहा कि विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है. मौके पर रविकांत कुशवाहा, शैलेश प्रसाद साहू, धनंजय कुमार महतो, तेजू कुमार मुंडा, सोहन महतो, भूपेश कुमार सिंह, ममता कुमारी महतो, प्राची कुमारी, शक्ति कुमार पाठक, जितेंद्र कुमार कुशवाहा, सन्नु करमाली, अर्जुन कुमार, भूपेंद्र कुमार गौतम, मिथुन कुमार महतो मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >