पतरातू : 12वीं बोर्ड के विद्यार्थियों को दी गयी विदाई

पतरातू : 12वीं बोर्ड के विद्यार्थियों को दी गयी विदाई

पतरातू. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पतरातू थर्मल में 12वीं बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों को विदाई दी गयी. मुख्य अतिथि आयुष मंत्रालय, झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र नाथ तिवारी ने समारोह का शुभारंभ किया. 11वीं के विद्यार्थियों ने अध्यापिका दीपिका दीदी व वरिष्ठ आचार्य संजय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में कार्यक्रम प्रस्तुत किया. प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार पाठक व वरिष्ठ शिक्षिका सुमन सिन्हा ने छात्रों को परीक्षाओं व जीवन की चुनौतियों के लिए अनुशासन व परिश्रम का महत्व बताया. मुख्य अतिथि डॉ देवेंद्रनाथ तिवारी ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना देते हुए आयुष व शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >