प्रखंड मुख्यालय में बैंकर्स कमेटी की बैठक

प्रखंड मुख्यालय में बैंकर्स कमेटी की बैठक

गिद्दी (हजारीबाग) : डाड़ी प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय बैंकर्स कमेटी की बैठक हुई. बैठक में डाड़ी बीडीओ राजश्री ललिता बाखला ने कहा कि हजारीबाग उपायुक्त के निर्देश पर यह बैठक की जा रही है.

किसानों को केसीसी, स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं व प्रवासी मजदूरों को व्यवसाय के लिए बैंक से ऋण देने की जरूरत है. उन्होंने पशु व मछली पालक को भी ऋण देने पर जोर दिया.

बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक उदय शंकर मिश्र, कृषि पदाधिकारी देवेंद्र कुमार, पुष्पा कुमारी, बीपीओ, जीपीएस आशीष कुमार पांडा, बैंक मैनेजर संजीत कुमार, गणेश कुमार, भोला महतो उपस्थित थे.

Posted by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >