चैनपुर : घर के लोगों को बंधक बना कर अपराधियों ने की डकैती

चैनपुर : घर के लोगों को बंधक बना कर अपराधियों ने की डकैती

चैनपुर. वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के चैनपुर बेलाटांड़ में बीती रात एक आवास में हथियार के बल पर नकाबपोश अपराधियों ने डकैती की. अपराधियों ने घर से बाहर सीढ़ी लगा कर दो तल्ला मकान के अंदर प्रवेश किया. सो रहे भुक्तभोगी बबलू प्रसाद को जगाया. उनके हाथ को बांध दिया. अन्य परिजनों को उठाया. सभी को हथियार के बल पर कब्जा में ले लिया. मोबाइल को भी अपने पास रख लिया. अपराधियों ने सभी कमरों को खुलवाया. इसके बाद अलमीरा व पलंग के बॉक्स में रखे जेवरात व नकद की लूटपाट की. जाते समय सभी मोबाइल को बाहर फेंक दिया. घटना की सूचना मिलने पर रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद, इंस्पेक्टर सुरेश लिंडा, ओपी प्रभारी सदानंद कुमार ने आवास जाकर परिजनों से जानकारी ली. भुक्तभोगी बबलू प्रसाद ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >