गोलपार के बंद घर से दस लाख के जेवर व नकद की चोरी

गोलपार के बंद घर से दस लाख के जेवर व नकद की चोरी

विवाह समारोह में शामिल होने के लिए परिवार के साथ गये थे बिहार

पुलिस मामले का अनुसंधान कर रही है : थाना प्रभारी

रामगढ़. रामगढ़ शहर के गोलपार में मंगलवार की रात चोरों ने बंद घर से लगभग दस लाख के जेवर सहित नकद की चोरी की घटना को अंजाम दिया है. इस संबंध में गोलपार निवासी रामप्रवेश साह ने रामगढ़ थाना में आवेदन दिया है. घटना के संबंध में कपड़ा व्यवसायी रामप्रवेश साव व पुत्र अभिषेक ने बताया कि वह 19 अप्रैल की शाम परिवार के सदस्यों के साथ विवाह समारोह में शामिल होने के लिए बिहार गये थे. 22 अप्रैल की सुबह जब परिवार के साथ वापस लौटे, तो मेन गेट का ताला खोलते ही दो कमरे का दरवाजा खुला पाया. ताला टूटा हुआ था. घर में रखे सामान बिखरे थे. बताया कि चोरों ने मकान के पीछे से घर के अंदर प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. बंद घर का ताला तोड़कर आलमीरा व बक्सा में रखे 1.20 लाख रुपये नकद, आभूषण सहित बिक्री के लिए रखे गये लगभग पचास हजार रुपये की कीमती साड़ी की चोरी हो गयी. चोरी गये सामान की कीमत लगभग दस लाख बतायी गयी है. इस मामले को लेकर इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की छानबीन की है. घर में चोरी की लिखित शिकायत मिली है. पुलिस मामले का अनुसंधान कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >