भुरकुंडा. भुरकुंडा कोयलांचल, बासल व आसपास के इलाकों में गुरुवार को बकरीद पर्व मनाया गया. इस अवसर पर क्षेत्र की मस्जिदों व ईदगाहों में नमाज के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे. तय वक्त पर नमाज अदा की गयी. नमाज के बाद लोगों ने घर-परिवार व क्षेत्र की खुशहाली की दुआ मांगी. इससे पूर्व तकरीर में इमाम ने लोगों को कुर्बानी का असल मतलब बताते हुए अपनी जिंदगी ईमान के साथ गुजारने की बात कही. नमाज के बाद घर पहुंचकर लोगों ने कुर्बानी की रस्म अदा की. लोगों ने बकरीद की मुबारकबाद दी. भुरकुंडा जामा मस्जिद के अलावा सौदा डी, सेंट्रल सौंदा, रिवर साइड, बासल क्षेत्र के जिंदल क्वायरी गेट इलाके में लोग नमाज के लिए जुटे थे. बकरीद के मौके पर विधि-व्यवस्था को लेकर पतरातू सीओ मनोज चौरसिया, भुरकुंडा थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, बासल थाना प्रभारी कैलाश कुमार दल-बल के साथ मस्जिदों व ईदगाहों के समीप मौजूद थे. न
भुरकुंडा : बकरीद पर उमड़ी नमाजियों की भीड़

भुरकुंडा : बकरीद पर उमड़ी नमाजियों की भीड़
Copied link
भुरकुंडा : बकरीद पर उमड़ी नमाजियों की भीड़