चितरपुर. बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने को लेकर मंगलवार को पुलिस प्रशासन की ओर से चितरपुर, सिकनी, बड़कीपोना एवं सुकरीगढ़ा क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया. फ्लैग मार्च रामगढ़ एसडीपीओ आलोक रंजन एवं रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में किया गया. एसडीपीओ श्री रंजन ने कहा कि बकरीद पर्व में आपसी सौहार्द्र बनाने के लिए सभी लोगों की सहभागिता जरूरी है. उन्होंने कहा कि कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और आम लोगों के सहयोग की भी आवश्यकता है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून को हाथ में लेने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जायेगा. उन्होंने बताया कि देर रात तक चलने वाले वाहनों एवं दोपहिया वाहनों की जांच अभियान लगातार चलायी जा रही है. बकरीद को लेकर सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखी जा रही है. किसी प्रकार का भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने थाना क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों एवं आसपास के इलाकों का भ्रमण कर लोगों से शांति एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की. फ्लैग मार्च में अवर निरीक्षक रोहित राज सिंह, निरंजन सिंह, अनिल सिंह, अशोक कुमार, रंजीत महतो, सहायक अवर निरीक्षक पीसी मुर्मू शामिल थे.
बकरीद को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति बनाने की अपील
बकरीद को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति बनाने की अपील

बकरीद को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति बनाने की अपील