जेएम कॉलेज के अनीश को साइंस में जिले में पांचवां स्थान

जेएम कॉलेज के अनीश को साइंस में जिले में पांचवां स्थान

भुरकुंडा. झारखंड इंटरमीडिएट परीक्षा में जेएम कॉलेज भुरकुंडा के छात्र व रिवर साइड निवासी महेंद्र शर्मा के पुत्र अनीश कुमार शर्मा ने साइंस में रामगढ़ जिले में पांचवां स्थान पाया है. अनीश को कुल 455 अंक मिला है. अनीश को गणित में 94, भौतिकी में 95, रसायन व कंप्यूटर साइंस में 91 व अंग्रेजी में 84 अंक मिला है. अनीश ने बताया कि वह इंजीनियर बनना चाहता है. अब वह जेइइ की तैयारी में जुटेगा. अनीश की सफलता पर पिता श्री शर्मा व मां राधा देवी ने हर्ष जताते हुए कहा कि बेटे ने अपनी सफलता से हम सभी को गौरवान्वित किया है. अनीश के पिता चेन्नई स्थित प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं. अनीश ने कहा कि मेहनत से ही कोई भी मंजिल पायी जा सकती है. मैं अपने परिवार के हालात को बदलना चाहता हूं. इसलिए जी-जान से मेहनत करता हूं. जेएम कॉलेज की प्राचार्या डॉ शीला सिंह ने कहा कि अनीश ने कॉलेज, क्षेत्र व जिले का नाम रोशन किया है. दूसरी ओर, जेएम कॉलेज के अन्य विद्यार्थियों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है. साइंस में जुनैद अंसारी को 444, उज्ज्वल कुमार को 438, कॉमर्स में लक्ष्मी कुमारी को 413, अदिति अग्रवाल को 413, अंशु कुमारी को 397, खुशी कुमारी को 395, कला में सुहाना कुमारी को 435, सुमन कुमारी को 431, मिल्ली कुमारी को 401 अंक मिला है. कॉलेज के शिक्षक डॉ लीला सिंह, डॉ शिवशंकर सिंह, प्रो अंजनी सिंह, प्रो अनुज सिंह, प्रो मनोज सिंह, प्रो सुब्रतो घोष, प्रो सावित्री विश्वकर्मा, प्रो अनुज सिंह, प्रो विनोद सिंह, डॉ अरुणजय कुमार सिंह ने बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >